indian electricity rules mcq – नमसकर दोस्तो आज की इस पोस्ट मे हम लोग indian electricity rules mcq के बारे मे कुछ बेसिक पॉइंट को समझेंगे , साथ ही कुछ इंपोर्टेंट mcq के बारे मे भी पढ़ेंगे ।

(भारतीय विद्युत नियमों की जानकारी)

Hello everyone. आज के इस पोस्ट में हम भारतीय विद्युत नियमों की जानकारी तथा इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण MCQ questions तथा उनके answer को जानने वाले हैं, तो आइए शुरू करते हैं।

[ वैसे तो हमारी पुस्तक में बहुत सारे विद्युत संबंधित नियम दिए गए हुए हैं परंतु इस Post में कुछ विशेष तथा Important नियमों का ही वर्णन किया गया है ]

indian electricity rules mcq
indian electricity rules mcq

Table of Contents

indian electricity rules Overview

Rule no. 35  :-

इस नियम के अंतर्गत उपभोक्ता (User) खतरे की नोटिस लगाएगा।

Rule no. 38  :-

इस नियम के अंतर्गत यह बताया गया है कि ट्रांसफार्मर, मोटर, इलेक्ट्रिक Dril, वेल्डिंग सेट इत्यादि में तब तक केबिल का प्रयोग नहीं होगा जब तक केबिल पर बहुत अच्छा इंसुलेशन ना हो।

Rule no. 39  :-

इसके अंतर्गत केबिलों की सुरक्षा बिटुमिन पदार्थ से की जाती है।

Rule no. 43   :-

इस नियम के अंतर्गत यंत्रों (मशीनों) की सुरक्षा की शर्तों का वर्णन किया गया है।

Rule no. 44  :-

इस नियम के अंतर्गत विद्युतीय झटका खाए हुए व्यक्ति की चिकित्सा संबंधित सावधानियों का वर्णन किया गया है।

Rule no. 46  :-

इस नियम के अंतर्गत संस्थापन (installation)का निरीक्षण समय समय पर होते रहना चाहिए तथा निरीक्षण में 5 साल से अधिक का अंतर ना हो।

Rule no. 49  :-

इस नियम द्वारा ज्ञात होता है कि उपभोक्ता के संस्थापक में विद्युत क्षरण (leakage)” तो नहीं हो रही है।

Rule no. 50  :-

इस नियम के अंतर्गत उपभोक्ता को सप्लाई देने तथा उससे जुड़े शर्तों_ का वर्णन किया गया है।

Rule no. 51  :-

इस नियम के अंतर्गत मध्यम उच्च तथा बहुत उच्च वोल्टेज संस्थापन पर लगने वाली शर्तों का वर्णन किया गया है।

Rule no. 55  :-

यह नियम सप्लाई की आवृत्ति(frequency)” को निर्धारित करता है।

Rule no. 73  :-

इस नियम के अंतर्गत एक्सरे(X-ray) अथवा उच्च आवृत्ति वाले संस्थापनों को सप्लाई किस प्रकार दिया जाए इसका वर्णन किया गया है।

Rule no. 77  :-

इस नियम के अंतर्गत इस बात का निर्धारण किया गया है कि सबसे नीचे वाले तार की भूमि तल से ऊंचाई कितनी होगी।

Rule no. 79  :-

इस नियम के द्वारा इस बात का ध्यान रखा गया है कि निम्न और मध्य वोल्टेज की लाइनों की भवन से कितनी दूरी तथा कितनी ऊंचाईहोनी चाहिए।

Rule no. 80  :-

इस नियम के द्वारा इस बात का ध्यान रखा गया है कि बहुत उच्च वोल्टेज की लाइनों की भवन से कितनी दूरी तथा कितनी ऊंचाई होनी चाहिए।

Rule no. 88  :-

इस नियम में सुरक्षा संबंधित शर्तों का वर्णन किया गया है।

Rule no. 90  :-

इस नियम के अंतर्गत “भू संयोजन का वर्णन किया गया है।

Rule no. 91  :-

इस नियम के अंतर्गत सुरक्षा के उपायों का वर्णन किया गया है।

indian electricity rules MCQ Questions

1- निम्न वोल्टेज(low voltage) की लाइन यदि भवन के ऊपर से गुजर रही हो तो उसकी ऊंचाई भवन से कितने ऊपर होनी चाहिए?

  • A.    4 फुट {1.21 मीटर }
  • B.    8 फुट{2.43 मीटर }
  • C.   6 फुट{1.82 मीटर }
  • D.   12 फुट{3.65 मीटर }

Answer- B

2- एक मील की दूरी में कितने स्थानों पर भू संपर्क करना चाहिए?

  • A.    3
  • B.    4
  • C.   5
  • D.   6

Answer- B

3- “सुरक्षा संबंधित नियमोंका वर्णन कौन सा नियम करता है?

  • A.    Rule no. 44
  • B.    Rule no. 48
  • C.   Rule no. 88
  • D.   Rule no. 84

Answer- C

4- निम्न वोल्टेज(low voltage) की लाइन यदि भवन के बगल(side) से गुजर रही हो तो उसकी क्षैतिज दूरी भवन से कितनी दूर होनी चाहिए?

  • A.    4 फुट {1.21 मीटर }
  • B.    8 फुट{2.43 मीटर }
  • C.   6 फुट{1.82 मीटर }
  • D.   12 फुट{3.65 मीटर }

Answer- A

5- Rule no. 90 किस नियम का वर्णन करता है?

  • A.    आवृत्ति
  • B.    भू संपर्कन
  • C.   विद्युत क्षरण
  • D.   इनमें से कोई नहीं

Answer- B

6- उच्च वोल्टेज की लाइन यदि भवन के ऊपर से गुजर रही हो तो उसकी ऊंचाई भवन से कितने ऊपर होनी चाहिए?

  • A.    4 फुट {1.21 मीटर }
  • B.    8 फुट{2.43 मीटर }
  • C.   6 फुट{1.82 मीटर }
  • D.   12 फुट{3.65 मीटर }

Answer- D

7- भारत में विद्युत की आवृत्ति(frequency) कितनी अधिक अथवा कितनी कम हो सकती है?

  • A.    ± 3%
  • B.    ± 4%
  • C.   ± 5%
  • D.   ±6%

Answer- A

8- उच्च वोल्टेज की लाइन यदि भवन के बगल (side) से गुजर रही हो तो उसकी क्षैतिज दूरी भवन से कितनी दूर होनी चाहिए?

  • A.    4 फुट {1.21 मीटर }
  • B.    8 फुट{2.43 मीटर }
  • C.   6 फुट{1.82 मीटर }
  • D.   12 फुट{3.65 मीटर }

Answer- C

9- आवृत्ति का निर्धारण किस नियम में है?

  • A.    Rule no. 44
  • B.    Rule no. 55
  • C.   Rule no. 88
  • D.   Rule no. 66

Answer- B

10- Rule no. 44 किस नियम के अंतर्गत आता है?

  • A.    केबिल कि सुरक्षा बिटुमिन पदार्थ से हो
  • B.    उच्च आवृत्ति वाले संस्थापनों को सप्लाई
  • C.   सुरक्षा संबंधित नियम
  • D.   विद्युत झटका खाए हुए व्यक्ति की चिकित्सा

Answer- D

indian electricity rules mcq Completed.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here