Interrupt,Classification of Interrupt & Interrupt Instructions

Hello everyone. आज के इस पोस्ट में हम interrupt in microprocessor 8085 {माइक्रोप्रोसेसर 8085} की Interrupt तथा Classification of Interrupt से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण MCQ questions तथा उनके answer को जानने वाले हैं,तो आइए शुरू करते हैं।

Interrupt in Microprocessor 8085
Interrupt in Microprocessor 8085

Interrupt in Microprocessor 8085

[ “interruptक्या होती है?

मान लीजिए माइक्रोप्रोसेसर अपना काम कर रहा है, इसी बीच हमने keyboard (कीबोर्ड) से कोई key (बटन) press की, अब माइक्रोप्रोसेसर अपना main function (मुख्य कार्य) {जो भी काम माइक्रोप्रोसेसर कर रहा है} रोककर जो key (बटन) हमने press की है उसका रिजल्ट screen (स्क्रीन) पर show करने लगता है अर्थात “अगर माइक्रोप्रोसेसर कोई भी काम कर रहा है तो बीच में यदि कोई इनपुट सिगनल प्राप्त होता है, तो वह माइक्रोप्रोसेसर के लिए interrupt (बाधा) कहलाता है।” ]

Interrupt दो प्रकार की होती है।

  • Markable interrupt
  • Non- markable interrupt

Markable interrupt :-

मान लीजिए माइक्रोप्रोसेसर कोई काम कर रहा है इसी बीच कोई छोटी मोटी Interrupt आती है, उस समय माइक्रोप्रोसेसर उस Interrupt को Delay(ignore) कर दें अर्थात “ऐसी Interrupt जिसे माइक्रोप्रोसेसर कुछ समय के लिए Pending रख दें और बाद में Complete करें उसे Markable interrupt कहते हैं।

उदाहरण:- RST 7.5, RST 6.5, RST 5.5, तथा INTR यह सभी Markable interrupt है।

Non- markable Interrupt :-

ऐसी Interrupt जिसके प्राप्त होते ही माइक्रोप्रोसेसर अपना सभी काम (main function) रोककर पहले उस Interrupt पर Response करता है, अर्थात उस Interrupt को Complete करता है, फिर अपना main function start करता है, Non- Markable interrupt कहलाती है।

उदाहरण:- TRAP (pin no.6) है।

-: Interrupt Instructions :-

Interrupt का प्रयोग करने के लिए कुछ इंस्ट्रक्शंस दिए जाते हैं जिन्हें Interrupt Instructions कहते हैं।

यह निम्न प्रकार के होते हैं-

Interrupt Instructions of 8085 :-

  • 1. EI {Enable Interrupt }
  • 2. DI { Disable Interrupt }
  • 3. SIM { Set Interrupt Mask }
  • 4. RIM { Read Interrupt Mask }

EI {Enable Interrupt } :-

इस इंस्ट्रक्शन के द्वारा Interrupt को Enable किया जाता है।

DI { Disable Interrupt } :-

इस इंस्ट्रक्शन के द्वारा Interrupt को Disable किया जाता है।

SIM { Set Interrupt Mask } :-

यह एक Multipurpose instruction है, इसका प्रयोग माइक्रोप्रोसेसर 8085 के Interrupt RST 7.5, RST 6.5, RST 5.5 तथा INTR  को Execute करने के लिए किया जाता है।

RIM { Read Interrupt Mask } :-

मान लीजिए माइक्रोप्रोसेसर पर कोई एक Interrupt आई अब माइक्रोप्रोसेसर अपना Main function रोक के इस Interrupt को Solve करने लगेगा, तभी दूसरी Interrupt आ जाती है, ऐसे में माइक्रोप्रोसेसर दूसरी Interrupt को थोड़े समय के लिए Pending कर देता है और पहली इंटरप्ट को Solve करने के बाद दूसरे Interrupt को Solve करता है।

RIM { Read Interrupt Mask } Pending बची हुई Interrupt की जानकारी देता है, यह केवल  Markable Interrupt की जानकारी देता है।

Interrupt & Interrupt Instructions से जुड़े MCQ Questions

 

1- Microprocessor 8085 में कितने Interrupt pin होते हैं?

  • A.    2
  • B.    3
  • C.   4
  • D.   5

Answer- D

2- निम्न में से कौन non markable interrupt  है?

  • A.   RST 7.5
  • B.   RST 6.5
  • C.   RST 5.5
  • D.   TRAP

Answer- D

3- निम्न में से कौनसी pin interrupt acknowledgement  के रूप में प्रयोग की जाती है?

  • A.   TRAP
  • B.   INTR
  • C.   INTA #
  • D.   RST 7.5

Answer- C

4- माइक्रोप्रोसेसर 8085 में कौन सी पिन TRAP पिन है?

  • A.   Pin no.5
  • B.   Pin no.6
  • C.   Pin no.7
  • D.   Pin no.8

Answer- B

5- निम्न में से Markable interrupt नहीं है।

  • A.   INTA#
  • B.   INTR
  • C.   RST 7.5
  • D.   TRAP

Answer- D

6- निम्न में से General Purpose Interrupt है?

  • A.   TRAP
  • B.   RST 7.5
  • C.   INTR
  • D.   INTA#

Answer- C

7- किस Instruction के द्वारा  interrupt enable किया जाता है?

  • A.   EI {Enable Interrupt }
  • B.   DI { Disable Interrupt }
  • C.   SIM { Set Interrupt Mask }
  • D.   RIM { Read Interrupt Mask }

Answer- A

8- किस Instruction के द्वारा  interrupt Disable किया जाता है?

  • A.   EI {Enable Interrupt }
  • B.   DI { Disable Interrupt }
  • C.   SIM { Set Interrupt Mask }
  • D.   RIM { Read Interrupt Mask }

Answer- B

9- माइक्रोप्रोसेसर में Pending Interrupt की जानकारी कौन देता है?

  • A.   SIM { Set Interrupt Mask }
  • B.   RIM { Read Interrupt Mask }
  • C.   EI {Enable Interrupt }
  • D.   DI { Disable Interrupt }

Answer- B

10- निम्न में से Hardware Interrupt है?

  • A.   RST 7.5
  • B.   RST 6.5
  • C.   RST 5.5
  • D.   TRAP
  • E.    All of above

Answer- E

यह पोस्ट हमारे MCQ Series का आखिरी post है आज आपने Interrupt in Microprocessor 8085 तथा उसके classification व instruction के बारे मे जाना है इस के बाद आने वाली पोस्ट मे आज तक के सभी MCQ को एक post मे करके 1 Pdf Provide करेंगे जिस पीडीएफ़ के तहट आप Exam के दौरान नकल भी कर पाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here