polytechnic%2Bscholarship%2Bform








पॉलिटेक्निक छात्रवृति का फॉर्म कैसे भरें। POLYTECHNIC SCHOLARSHIP FORM 2020

→पॉलिटेक्निक छात्रवृति का फॉर्म भरने के लिए आपकी Minimum QUALIFICATION HIGH SCHOOL होना चाहिए। 
→ पॉलिटेक्निक Scholarship फॉर्म को FILL करने से पहले एक PASSPORT SIZE फोटो को स्कैन करके >100 KB की अपने फ़ोन में  रख लेना है। 
⦿नोट :- सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स अपना आय प्रमाण पत्र को बनवाकर पहले से सुरक्षित करले। 
अगर पहले से बना हुआ है तो उसे चेक कर ले की उसकी Expiry Date कब की है। 
क्योंकि आय प्रमाण पत्र हर तीन वर्ष बाद EXPIRE हो जाता है। 
अन्य पिछड़ा वर्ग और SC /ST के विद्यार्थी को आय और जाति प्रमाण दोनों को स्कालरशिप फॉर्म फइलल करते समय लगाना होता है। तो Expiry डेट चेक करके बनवा लो अगर हो चुका है। डाक्यूमेंट्स 
→आधार कार्ड का कोई भी डाक्यूमेंट्स फॉर्म FILL करते समय तो नहीं लगता है। परन्तु जब फॉर्म की फोटो स्टेट कॉपी कॉलेज में जमा करना होता है। तो वहाँ पर आधार कार्ड की भी 2 फोटो कॉपी जमा होता है। 
तो अगर आधार कार्ड में कोई चीज गलत है तो सही करवा ले। 
⦿नोट :- अगर आपने पॉलिटेक्निक में एडमिशन कक्षा 11 पढ़ने के बाद लिया है : तो ध्यान रखना आपको फॉर्म भरते समय कक्षा 11 का अंक प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है अन्यथा आपके स्क्रूटिनी रिजल्ट में 2 Year Gap Show करेगा। साथ ही अगर FA-Debit की माँग आपके कैंपस में होती है तो वो भी लगाना होता है। 
→ पॉलिटेक्निक की छात्रवृति लगभग (12,000-13,000) तक आती है सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में तो रिस्क नहीं लेना है। 
⦿छात्रवृति फॉर्म भरने के फॉर्म का ब्लैंक फॉर्म की फोटो कॉपी दे रहा हूँ उसके अनुसार फॉर्म को भरने का तरीका बताता हूँ। 

STEP OF FILLING FORM OF UP POLYTECHNIC SCHOLARSHIP FORM 2020

→STEP 1  सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म FILL करना हैं ; ध्यान रखना है कि फॉर्म को भरते समय आपको अपना हाई स्कूल का मार्कशीट का प्रयोग करना है। 
कहने का तात्पर्य है की जो नाम आपके HIGH SCHOOL के मार्कशीट पर लिखा होगा वही भरना है। 
→STEP 2  रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है। 
→ STEP 3  इसके बाद आपको अपना हाई स्कूल का बोर्ड सेलेक्ट कर लेना है जैसे – UP BOARD /CBSE BOARD  साथ ही हाई स्कूल के मार्कशीट पर हाई स्कूल PASSOUT करने का वर्ष भी लिखा होगा वो भी डालना है। 
→STEP 3  फिर आपको अपना ब्रांच सेलेक्ट करना होगा। और कक्षा का वर्ष और अवधि भी सेलेक्ट करना होगा। 
1ST सेमेस्टर के लिए 1/3 होगा। 
→STEP 4 पाठ्यक्रम में प्रवेश की DATE – 01/07/2020 डालनी है। 
→ STEP 5 बोर्ड में पंजीयन क्रमांक में आपको अपना एनरोलमेंट नंबर डालना है ; जो आपको आपके कॉलेज से मिलेगा। 
→STEP 6 विश्वविद्यालय /बोर्ड का नाम – में आपको BTEUP LUCKNOW डालना है। 
→STEP 7 पाठ्यक्रम की पात्रता – HIGH SCHOOL लिखना है। 
और नीचे वाले में NO कर देना है। 
→STEP 8  निजी विवरण 
 उपजाति – जैसे  श्रीवास्तव का लाला हुआ 
                        पासवान का पासी हुआ 
अपना देख कर FILL कर लेना। 
→STEP 9 आवासीय स्थाई पता – आधार कार्ड के अनुसार भरे। 
→STEP 10 जाति और आय विवरण 
सामान्य वर्ग वाले केवल अपनी आय प्रमाण पात्र लगाएंगे केवल 
बाकि OTHER CATEGREY के स्टूडेंट दोनों लगाएंगे। 
→STEP 11 बैंक विवरण 
    बैंक का नाम  आपके पासबुक पर लिखा होगा वही डालना है। 
जनपद का नाम वही होगा जहाँ आपका बैंक अकाउंट होगा। 
ब्रांच का नाम भी पासबुक पर लिखा होगा। 
IFSC CODE – पासबुक से देखकर लिखना है। 
बैंक खाते का नाम – वही नाम और स्पेलिंग लिखनी है जो आपके पासबुक पर लिखा होगा वही डालना होगा। 
शुल्क सम्बंधित विवरण –
→STEP 12 अनुमोदित वार्षिक नान रिफंडेबल अनिवार्य शुल्क में आपको टोटल फीस लिखनी है। 
→स्टेप-13 वार्षिक नान रिफंडेबल अनिवार्य शुल्क में से छात्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय तक संस्थान में जमा किया गया शुल्क की धनराशि – टोटल फीस 
→STEP 14  शुल्क शेष जमा किया जाना है उसमे 0 करना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here